HRI परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा एक सहायता प्राप्त संस्थान

एच. पी. सी. (High Performance Computing)

एच. पी. सी. सुविधा एच. आर. आई. इलाहाबाद में खगोल भौतिकी, संघनित पदार्थ भौतिकी, कण भौतिकी एवं क्वांटम सूचना के क्षेत्रों में शोधकर्ताओं की उच्च परिकलनीय आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास है। एच. पी. सी. संसाधन, एच. आर. आई. के शोधकर्ताओं के अलावा, एच. आर. आई. के बाहरी सहयोगियों सहित अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं के लिए भी, एक सीमित हद तक, उपलब्ध है।

यह एच. पी. सी. सुविधा चार क्रमिक/वितरित स्मृति क्लस्टर एवं एक क्यू. डी. आर. (QDR) समानांतर क्लस्टर के साथ 100 टेराबाइट (TB) भंडारण क्षमता सहित स्थापित है। दो अतिरिक्त क्ल्स्टर, तदनुसार जुड़े नेटवर्किंग व भंडारण क्षमता समेत, बारहवीं योजना की अवधि के दौरान स्थापित किये जायेंगे।