HRI परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा एक सहायता प्राप्त संस्थान

एच. आर. आई. में सुविधाएं

हरीश-चन्द्र अनुसंधान संस्थान (एच. आर. आई.) इलाहाबाद के सुदूर इलाके में एक आवासीय परिसर में स्थित है। एच. आर. आई. पुस्तकालय देश में ज्ञान-विज्ञान के पुस्तकों का उत्कृष्ट संग्रह है I संस्थान में उच्च-गति इंटरनेट कनेक्शन सहित एक अच्छा कंप्यूटर नेटवर्क है।

कैम्पस

एच. आर. आई. परिसर क्षेत्र में लगभग 66 एकड़ जमीन है, और यह इलाहाबाद शहर के केंद्र से 13 किलोमीटर दूर गंगा नदी के किनारे स्थित है। इसमें संस्थान के मुख्य भवनों के अलावा एच. आर. आई. के लगभग सभी शैक्षिक सदस्यों एवं कई प्रशासनिक सदस्यों के आवासीय क्वार्टर भी शामिल हैं। आगंतुकों के लिए एक गेस्ट हाउस भी है। संस्थान-परिसर और शहर के बीच नियमित बस सेवा उपलब्ध है।

परिसर का सघन जंगल लोमड़ियों और गीदड़ों के रूप में जंगली जानवरों के लिए और राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य प्रजातियों की पक्षियों के लिए एक प्राकृतिक आश्रय स्थल है।

पुस्तकालय

एच. आर. आई. पुस्तकालय गणित और भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में देश के उत्कृष्ट संग्रहों में से एक है। यहाँ वर्तमान में 30,000 से अधिक दस्तावेजों का सञ्चय है , और यह लगभग 200 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पत्रिकाओं का अभिदाता है।

पुस्तकालय वर्ष के लगभग सभी दिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक खुला रहता हैl पुस्तकालय संचालन की ज्यादातर गतिविधियाँ स्वचालित हैं, और कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं तक इलेक्ट्रॉनिक पहुँच उपलब्ध है। एच. आर. आई. नेटवर्क पर उपयोगकर्ताओं के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय भी उपलब्ध है।

कंप्यूटिंग सुविधाएं

एच.आर.आई. कंप्यूटिंग नेटवर्क के तहत सभी उपयोगकर्ताओं के लिए डेस्कटॉप कंप्यूटरों के अतिरिक्त विशेष कंप्यूटिंग हेतु कई वर्कस्टेशन उपलब्ध हैं। यहाँ क्लस्टर कंप्यूटिंग सुविधा भी है जिसका प्रयोग उच्च निष्पादन हेतु वैज्ञानिक कंप्यूटिंग के लिए किया जाता है।

नेटवर्क का कोर कंप्यूटर केन्द्र है, जिसमें कई सर्वर, वर्कस्टेशन तथा सामान्य उपयोग के कई डेस्कटॉप कंप्यूटर हैं। एन.एफ.एस. (NFS) तथा एन.आई.एस. (NIS) के माध्यम से बड़े नेटवर्क हेतु कंप्यूटर केन्द्र द्वारा फाइल तथा प्रमाणीकरण सेवायें उपलब्ध कराये जाते हैं। एन.एफ.एस. (NFS) तथा एन.आई.एस. (NIS) ग्राहकों के अतिरिक्त कुछ उपयोगकर्ताओं के पास निजी मशीन है, जो केन्द्रीय सर्वर के ग्राहक नहीं हैं। 

एच.आर.आई. में उपयुक्त सामान्य प्रचालन तंत्र यूनिक्स क्लोन्स जैसे जी.एन.यू./लाइनेक्स (GNU/LINUX) तथा यूनिक्स जैसे प्रचालन तंत्र यथा ओपन बी.एस.डी. (OpenBSD) तथा फ्री बी.एस.डी. (FreeBSD) है। गणित तथा भौतिकी में अनुसंधान के लिए आवश्यक अधिकांश सॉफ्टवेयर  पैकेज, प्रोपराइटरी तथा ओपन सोर्स या तो पहले से मौजूद हैं अथवा आवश्यकता होने पर सदस्यों के अनुरोध पर इसे उपलब्घ कराया जाता है।

कम्प्यूटर नेटवर्क चार स्वतंत्र आई.एस.पी (ISPs) के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। संस्थान में सदस्यों की बढ़ती संख्या तथा नेटवर्क में वृद्धि के अनुसार उपलब्घ बैंडविड्थ में नियमित रूप से वृद्धि की जा रही है।