HRI परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा एक सहायता प्राप्त संस्थान

भौतिकी में स्नातक अध्ययन

एच. आर. आई भौतिकी में नियमित पी. एच. डी एवं एकीकृत एम. एस. सी. पी. एच. डी कार्यक्रमों का संचालन करता है। यह भौतिकी में एम. एस. सी. डिग्री प्राप्त छात्रों को नियमित पी. एच. डी जबकि विज्ञान अथवा अभियांत्रिक में स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवारो को एकीकृत कार्यक्रम का अवसर प्रदान करता है। नियमित पी. एच. डी कार्यक्रम के पहले चार सेमेस्टरों में छात्रों को कोर्स-वर्क तथा परियोजनाओं पर काम करना होता है। इसके उपरांत किया गया अनुसंधान कार्य उनको पी. एच. डी डिग्री पाने में सहायक होता है। एकीकृत एम. एस. सी. कार्यक्रम में पहले छः सेमेस्टरों में छात्रों को कोर्स –वर्क तथा परियोजनाओ पर काम करना होता है |यह कार्यक्रम छात्रों को एम. एस. सी. में ही अनुसंधान कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। तथा सफलता पूर्वक कोर्स –वर्क के खत्म होने के उपरांत छात्र किसी भी भौतिकी के संकाय सदस्य के पर्यवेक्षण में अपनी पी. एच. डी जारी रख सकते है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें।