HRI परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा एक सहायता प्राप्त संस्थान

भौतिकी अनुसंधान

हरीश-चन्द्र अनुसंधान संस्थान के भौतिकी विभाग में पॉच प्रमुख समूह हैं - खगोल भौतिकी, संघनित पदार्थ भौतिकी, उच्च ऊर्जा भौतिकी, क्वांटम सूचना एवं अभिकलन तथा स्ट्रिंग सिद्धांत। प्रत्येक समूह में विभिन्न उप-शीर्षकों - जैसे, सहसंबंध इलेक्ट्रॉन सिस्टम, बृहत् संरचनाएँ, मेसोस्कोपिक सिस्टम, एन-बॉडी सिमुलेशन्स, न्युट्रीनो भौतिकी, क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स, वकृत स्पेसटाइम में क्वांटम फील्ड सिद्धांत, स्पिंट्रोनिक्स, क्वांटम सूचना विज्ञान तथा इसका बहु-कण भौतिकी एवं क्वांटम प्रकाशिकी के साथ अंतराफलक, क्वांटम मैकेनिक्स का फाउंडेशन, स्ट्रिंग सिद्धांत तथा सुपरसिमेट्रिक फील्ड सिद्धांत - पर अनुसंधान किया जाता है। भौतिकी समूह में 23 संकाय सदस्य, 16 पोस्ट-डॉक्टोरल फैलो एवं 46 स्नातक छात्र हैं। संलग्न प्रलेख प्रत्येक समूह के व्यक्तिगत सदस्यों के शोध रुचि के बारे में अधिक जानकारी देता है।

खगोल भौतिकी (Astrophysics)

एच.आर.आई.में खगोल भौतिकी समूह के अनुसंधान के क्षेत्र हैं - ब्लैक होल खगोल भौतिकी, कोस्मोलॉजी, ब्रम्हांड में बृहत् संरचना, आकाशगंगा निर्माण, एन-बॉडी सिमुलेशन एवं वकृत स्पेसटाइम में क्वांटम फील्ड सिद्धांत, सापेक्षकीय एवं उच्च ऊर्जा खगोल भौतिकी, ब्लैक होल संवृद्धि, ए.जी.एन., गैलेक्टिक एवं एक्स्ट्रा गैलेक्टिक जेट, अर्ध-आवधिक दोलन, गैलेक्सीय केन्द्र खगोल भौतिकी, हॉकिंग विकिरण तथा एनालॉग मॉडल।

संघनित पदार्थ भौतिकी (Condensed Matter Physics)

एच.आर.आई. में संघनित पदार्थ भौतिकी समूह के अनुसंधान के क्षेत्र हैं - संघनित पदार्थ भौतिकी में फील्ड सिद्धांत के तकनीक, क्वांटम तरल में हिमीकरण, हेवी फर्मिओन्स, मैग्नेटिज्म एवं ट्रांसपोर्ट एट स्ट्राँग डिजार्डर, मेसोस्कोपिक सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक संरचना हेतु क्वांटम मोंट कार्लो प्रणाली तथा स्पिंट्रोनिक्स।

उच्च ऊर्जा भौतिकी (High Energy Physics)

एच.आर.आई. में उच्च ऊर्जा भौतिकी समूह के अनुसंधान के क्षेत्र हैं - एस्ट्रोपार्टिकल भौतिकी, ब्रेन-वर्ल्ड मॉडल, न्युट्रीनो भौतिकी, मानक मॉडल से परे भौतिकी, क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर सुपरसिमेट्रिक फेनोमेनोलॉजी।

स्ट्रिंग सिद्धांत (String Theory)

एच.आर.आई. के स्ट्रिंग सिद्धांत समूह के अनुसंधान के क्षेत्र हैं - AdS/CFT अनुरूपता, स्ट्रिंग सिद्धांत में ब्लैक होल, नॉन-कम्यूटेटिव फील्ड सिद्धांत, स्ट्रिंग फील्ड सिद्धांत, रेमण्ड परिप्रेक्ष्य में स्ट्रिंग सिद्धांत, सुपरसिमेट्रिक गेज सिद्धांत, टैकिओन कोस्मोलोजी तथा ओपन स्ट्रिंग टैकिओन डायनामिक्स|

क्वांटम सूचना तथा अभिकलन (Quantum Information and Computation)

एच.आर.आई. के क्वांटम सूचना समूह के अनुसंधान के क्षेत्र हैं- इंटैंगिलमेंट एंड ऑल दैट, क्वांटम संचार, क्वांटम कूटलेखन, व्यवहारिक क्वांटम अभिकलन के यंत्र, विशेषकर अल्ट्रा-कोल्ड गैस एवं क्वांटम ऑप्टिकल सिस्टम, तथा क्वांटम मैकेनिक्स का फाउंडेशन।